छोड़ कर संसार जब तू जाएगा

छोड़ कर संसार जब तू जाएगा। कोई ना साथी तेरा साथ निभाएगा।

गर प्रभु का भजन किया ना, सत्संग किया ना दो घड़ियाँ।

यमदूत लगाकर तुझको, ले जाएंगे हथकड़ियाँ।

कौन छुड़वाएगा, कोई न साथी तेरा साथ निभाएगा।

छोड़ कर संसार जब तू जाएगा कोई ना साथी तेरा साथ निभाएगा।

इस पेट भरन के खातिर, तू पाप कमाता निशदिन।

शमशान में लकड़ी रखकर, तेरे आग लगेगी एक दिन।

खाक हो जाएगा, कोई ना साथी तेरा साथ निभाएगा।

छोड़ कर संसार जब तू जाएगा कोई ना साथी तेरा साथ निभाएगा।

सत्संग की बहती गंगा, तू इसमें लगा ले गोता।

वरना इस दुनिया से तू जाएगा एक दिन रोता।

फिर पछताएगा, कोई ना साथी तेरा साथ निभाएगा।

छोड़ कर संसार जब तू जाएगा कोई ना साथी तेरा साथ निभाएगा।

क्या कहता मेरा मेरा यह दुनिया रैन बसेरा।

यहां कोई ना रहने पाता, है चंद दिनों का डेरा।

हंस उड़ जाएगा, कोई ना साथी तेरा साथ निभाएगा।

छोड़ कर संसार जब तू जाएगा कोई ना साथी तेरा साथ निभाएगा।

गुरुदेव शरण में निश दिन, तू प्रीत लगा ले बंदे।

कट जाएंगे सब तेरे, यह जन्म मरण के फंदे।

पार हो जाएगा, कोई ना साथी तेरा साथ निभाएगा।

छोड़ कर संसार जब तू जाएगा कोई ना साथी तेरा साथ निभाएगा।