मन तू भजो गुरु का नाम

मन तू भजो गुरु का नाम दया मेहर से नर तन पाया, मत करना अभिमान, मन तू भजो गुरु का नाम, एक दिन खाली पड़ा रहेगा, जाई बसे शमशान, मन तू भजो गुरु का नाम, जो धन तुझको दिया गुरु ने, उससे करो कुछ काम, मन तू भजो गुरु का नाम, अंत समय यूँही लुट जायेगा, इससे करो कछु काम, मन तू भजो गुरु का नाम, यह संसार रैन का सपना, आय किया विश्राम, मन तू भजो गुरु का नाम, चार दिना के संगी सब है, अंत न आवे काम, मन तू भजो गुरु का नाम, ताते चेत करो सत संगत, भजन करो आठो याम, मन तू भजो गुरु का नाम, यही भजन तेरे संग चलेगा पावेगा आराम, मन तू भजो गुरु का नाम, दया मेहर सतगुरु से लेकर, चलो त्रिकुटी धाम, मन तू भजो गुरु का नाम, काल करम से बंधन छुटे, मिले पुरुष सतनाम, मन तू भजो गुरु का नाम।