जयगुरुदेव जन्मभूमि पर भव्य कलश स्थापना समारोह संपन्न

जयगुरुदेव जन्मभूमि पर भव्य कलश स्थापना समारोह संपन्न

इटावा जिले के खितौरा धाम में परम संत बाबा जयगुरुदेव जी महाराज की पावन जन्मभूमि पर बने सफेद संगमरमर के ‘जयगुरुदेव जन्मभूमि कोठी’ मंदिर में गुरुवार को कलश स्थापना समारोह संपन्न हुआ। जयगुरुदेव जन्मभूमि कोठी मंदिर ट्रस्ट खितौरा के अध्यक्ष पूज्य पंकज जी महाराज ने दोपहर 12 बजे विधिवत पूजन के बाद मंदिर के शिखर पर कलश स्थापित किया। पूजा संस्था के पुजारी पं. मृत्युंजय झा ने यह अनुष्ठान संपन्न कराया। पूज्य पंकज जी महाराज वर्तमान में खितौरा धाम में प्रवास के दौरान विभिन्न सेवा कार्यों की देखरेख कर रहे हैं।

इससे पूर्व जयगुरुदेव जन्मभूमि मंदिर पर ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।